गला रे’त कर युवक की ह’त्या,जांच में जुटी पुलिस,गांव के दर्जनों लोग नहीं खेलेंगे होली..

 

हज़ारीबाग।जिले के बड़कागांव इलाके ओपी थाना सिकरी पंचायत के पारनदी गांव स्थित तुलसी महतो पिता रामेश्वर महतो,उम्र 28 वर्षीय युवक को गला रेत का हत्या करने की मामला प्रकाश में आया है।इसका शव सीकरी के पार नदी स्थित ऊपर मोहडर के चिट्ठाही नामक स्थान में आज 3 मार्च को मिली।इस घटना से बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के गांव मर्माहत है।वही सीकरी गांव में होली का पर्व लोगों के लिए खराब हो गया।अधिकांश लोग होली नहीं मनायेंगे।

यह घटना आग की तरह फैल गई।सूचना पाते ही सीकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
यह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। दस वर्ष पहले इसकी शादी हुई थी।मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी एवं एक पुत्र एवं पुत्री छोड़ गया हैं।पुत्र 8 वर्ष का है ,जबकि पुत्री 5 वर्ष की है।इस घटना से गांव में आक्रोश व्यापत है।तुलसी महतो का शव पर नदी के पास दोपहर में ग्रामीणों द्वारा आज देखा गया ।ज्ञात हो कि 2 दिन पहले सीकरी गांव के रविदास मोहल्ला में एक विवाहिता को दहेज के आरोप में हत्या कर दी गई थी। मृतिका के पति का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी।16 फरवरी को बड़कागांव प्रखंड के बादम के बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपति को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 15 दिन पहले बड़कागांव के डेली मार्केट में नंदनी ज्वेलर्स में लुटेरों ने 10:00 बजे पूर्वाह्न में लुटेरों ने 25 लाख रुपए के सोने व चांदी छीनकर भाग गए थे.।24 फरवरी की रात में बड़कागांव डेली मार्केट के नाटक गढ़ा में महेश साव के बर्तन दुकान में भी चोरी हुई थी।

सीकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो ने कहा कि तुलसी महतो मजदूरी करता था।घर का अकेला कमाऊ युवक था।उसकी हत्या हो जाने के बाद घर में आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।इसलिए इनकी दो बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं माता-पिता की देखभाल करने के लिए मुआवजा एवं उसकी पत्नी को एनटीपीसी में नौकरी दिए जाने की मांग मुखिया ने की है । इस घटना को शीघ्र उद्वेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भी की है।

error: Content is protected !!