जामताड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड अपराधी लंबू सहित 7 अपराधी,फुरकान अंसारी हत्याकांड सहित कई मामलों का किया खुलासा…
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी आसिफ अंसारी उर्फ लंबू सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।यह गिरोह जामताड़ा जिले में लूटपाट, डकैती, अपहरण और गोलीबारी जैसी कई घटनाओं में शामिल था।
एसपी राजकुमार मेहता ने तीन ऐसे मामलों का खुलासा किया, जिनकी तारें इसी गिरोह से जुड़ी हुई थीं। इन अपराधियों में कुछ ऐसे भी मोस्टवांटेड अपराधी शामिल थे, जो सुपारी लेकर भी वारदातों को अंजाम देते थे।एसपी ने बताया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में 22 फरवरी को सुबह 8 बजे हुई गोलीकांड के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ अंसारी उर्फ लंबू (23 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी, पोखरिया, नारायणपुर), हारुन अंसारी (42 वर्ष, पिता अब्दुल रशीद, पोखरिया, नारायणपुर) और इजराफिल अंसारी (19 वर्ष, पिता इस्माइल अंसारी, पोखरिया, नारायणपुर) शामिल हैं। ये तीनों एक ही गांव के निवासी हैं।इसके अलावा, समशुल अंसारी (23 वर्ष, पिता बशीर अंसारी, केंडवा टांडा कुरुआ, कर्माटांड़ थाना) और सफाउल अंसारी (24 वर्ष, पिता सनाउल अंसारी, धर्मपुर, (नारायणपुर) को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि धर्मपुर गांव के ही तीन लोगों ने मृतक फुरकान अंसारी की रेकी की थी, जिनमें से सफाउल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। आसिफ अंसारी उर्फ लंबू इस पूरे गोलीकांड का मुख्य आरोपी है।
एसपी ने यह भी जानकारी दी कि ओडिशा के एक लूटकांड मामले में भी इन्हीं अपराधियों की संलिप्तता थी। अपराधियों को संदेह था कि मृतक फुरकान अंसारी पुलिस को उनकी सूचना दे रहा है। इसी संदेह के चलते फुरकान अंसारी की हत्या कर दी गई। रेकी करने में सफाउल अंसारी भी शामिल था।वहीं, इस मामले की तार कर्माटांड़ में हुई सीएसपी संचालक से 20 हजार की लूट कांड मामले से भी जुड़ी है। इसमें अजमूल अंसारी उर्फ बलमा पिता तस्लीम अंसारी ग्राम ससुबदीडीह छायाटॉड थाना कर्माटांड़ के निवासी है। इसके अलावा एक साइबर अपराधी भी इस मामले में जुड़ा जो सुपारी देने वाले गैंग को पैसे निकाल कर देता था।
एसपी ने बताया कि मृतक फुरकान अंसारी को गोली मारने वाले तीन अपराधियों को एक-एक लाख रुपए देने की बात हुई थी। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि साइबर अपराधी जमरूद्दीन अंसारी मुख्य सहयोगी साइबर अपराध कर्मी फुरकान अंसारी (41) को भी गिरफ्तार किया गया।इस गिरफ्तार अपराधी के पास 43,800 रुपए नगद बरामद किया गया है।इसके अलावा एक मोबाइल फोन तीन सिम कार्ड एक एटीएम कार्ड और एक स्कूटी भी बरामद किया है।
वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है जो जामताड़ा जिला सहित आसपास के इलाकों में लूट कांड गोली कांड अपहरण जैसे मामले की घटना को अंजाम देते थे। वहीं पूर्व में एक अपहरण मामले में आसिफ अंसारी उर्फ लंबू भी शामिल था।
बताते चलें कि यह सभी अपराधी मोस्ट वांटेड अपराधी हैं, जिसमें से मुख्य आरोपी आसिफ अंसारी उर्फ लंबू है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, मैगजीन, गोलियां और बाइक बरामद किया है।

