पाकुड़ में युवक ने कुएं में रस्सी के सहारे लगायी फांसी,सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से परेशान हूँ…
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथकाठी गांव में सोमवार की अहले सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर लिया।मृतक की पहचान शुभंकर दास उर्फ बुबाई (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में फांसी लगाकर खुदकुशी ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। उन्होंने इस नोट में यह भी स्पष्ट किया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाये।पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभंकर दास ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था, इस कारण दोनों अलग हो गये थे। माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

