राजधानी राँची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:होटल नेटवर्क के जरिए चल रहा था धंधा,एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी,5 युवतियां,दो दलाल और एक ग्राहक गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में चल रहे संगठित सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने स्टेशन रोड और आसपास के होटलों में छापेमारी कर पांच युवतियों, दो दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह रैकेट सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा था और ग्राहकों को फोन कॉल के जरिए सेवा उपलब्ध कराई जाती थी। राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि चुटिया स्टेशन रोड के कुछ होटलों में बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही राँची पुलिस की एक डीएसपी, दो थानेदार,महिला थाना प्रभारी और एसएसपी की क्यूआरटी टीम को सक्रिय किया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया।स्टेशन रोड के सीनेट होटल से तीन लड़कियों को और ग्राहक एवं दो लड़कियों को बरियातू इलाके से एजेंट के द्वारा बताए ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल से बुलवाई गई थीं युवतियां

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें दलाल मंदीप और पीयूष द्वारा पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। सभी युवतियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है। उन्हें अलग-अलग होटलों में ठहराकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। ग्राहक द्वारा कॉल करने पर युवतियों को तय स्थान पर भेजा जाता था।पुलिस की गिरफ्त में आए पांच लड़कियां और तीन युवकों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है।खुद सिटी एसपी और सिटी डीएसपी चुटिया थाना पहुँचकर सभी युवक युवतियों से पूछताछ की है।पूछताछ में पुलिस को पकड़ाई लड़कियों ने कई अहम जानकारी दी है।

गिरफ्तार दो एजेंट,एक ग्राहक और पाँच लड़कियां

पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उसमें मन्दीप कुमार जिला पलामू (एजेंट/दलाल),पियूष अग्रवाल अदित्यपुर सरायकेला खरसांवा (एजेंट/दलाल),राजवर्धन,धनबाद (कस्टमर),आलिया सिल्लीगुड़ी,शोभा राँची,खुशबू कोलकाता ,नंदनी कोलकाता और रिंकी कोलकाता शामिल है।

 

एक लड़की से 10 से 15 हजार कमाई कर रहा था दलाल

जांच में सामने आया है कि एक युवती को एक रात के लिए लगभग 2 हजार रुपये में तय किया जाता था, जबकि दलाल ग्राहकों से 2 हजार से 5 हजार रुपये तक वसूलता था। इस तरह दलाल रोजाना 10 हजार से 15 हजार रुपये तक की कमाई कर रहा था। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

ऐसे रैकेट का हो रहा था संचालन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क स्टेशन रोड में स्थित एक होटल कमरों के अस्थायी इस्तेमाल पर आधारित था। बुकिंग पूरी तरह फोन कॉल के जरिए की जाती थी और दलाल सीधे ग्राहकों से संपर्क स्थापित करता था। युवतियों को बाहरी राज्यों से बुलाकर अलग-अलग स्थानों पर रखा जाता था, जहां से मांग के अनुसार उन्हें भेजा जाता था। तय रकम का बड़ा हिस्सा दलाल अपने पास रखता था, जबकि युवतियों को सीमित भुगतान किया जाता था।और जिस ग्राहक को होटल में रुकना है उसे होटल सहित लड़कियां उपलब्ध कराया जाता था।जिससे मोटी रकम वसूला जाता था।

ग्राहकों के काल डिटेल्स की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस अब होटल प्रबंधन की संभावित भूमिका की गहन पड़ताल कर रही हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालकर नेटवर्क के अन्य संपर्कों की पहचान की जा रही है और दूसरे शहरों से जुड़े संभावित कनेक्शन भी जांच के दायरे में हैं। मामले में मानव तस्करी की आशंका को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य सरगना पटेल उर्फ राकी की तलाश जारी..

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ तो पुलिस ने कर दिया है।पाँच महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सूत्रों से जानकारी मिली है की इस रैकेट का मुख्य सरगना कोई पटेल उर्फ राकी है।हालांकि गिरफ्तार दो एजेंट को सरगना का पूरा नाम नहीं मालूम है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को जो जानकारी गिरफ्तार दलाल औऱ लड़कियों ने दी है।बताया जाता है कि सरगना हाइ प्रोफाइल लोगों को भी लड़कियां सफ्लाई करता है।शहर में करीब दो दर्जन लड़कियों को लेकर अलग अलग इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।गिरफ्तार लोगों से पुलिस को मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कई ठिकानों में छापेमारी भी की है।लेकिन पुलिस की रेड की सूचना से सरगना सहित अन्य दलाल और लड़कियां फरार हो गया।पुलिस एजेंट के मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और अन्य समान बरामद किया है।सभी गिरफ्तार युवतियों और दलाल को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!