Ranchi:तेज रफ्तार में बाइक पुल की रेलिंग से टकराई,बाइक सवार दो युवक पुल के नीचे जा गिरा,दोनों की मौत…

 

 

राँची।राँची के नामकुम-डोरंडा थाना के सीमा स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतकों की पहचान सिदरौल नामकुम निवासी रितेश तिर्की उम्र 18, पिता मनोज तिर्की एवं बॉबी लकड़ा उम्र 15, पिता गुड्डू लकड़ा के रुप में हुई है।जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त की बाइक लेकर डोरंडा की ओर गए थें वहां से लौटने के दौरान तेज गति व घूमावदार सड़क होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर स्वर्णरेखा नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गई।टक्कर में दोनों बाइक सहित पुल के नीचे फेंका गए। उपस्थित लोगों की सहायता से डोरंडा पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर परिजन व आसपास के ग्रामीण डोरंडा थाना पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।डोरंडा थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

error: Content is protected !!