राँची पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,एक गिरफ्तार,शौचालय के नीचे था ‘मौत’ का जखीरा…

 

राँची।एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का राँची पुलिस खुलासा किया है।पुलिस ने छापेमारी करके 19 देसी अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित हथियार और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर उनकी बिक्री कर रहा है।सूचना की सत्यता होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने ग्राम सीताडीह पहुंचकर आरोपी के घर छापा मार दिया।इस दौरान दौरान घर के विभिन्न हिस्सों से अवैध हथियार और सामग्री बरामद की गया। पुलिस ने बताया कि हथियारों को घर के पीछे स्थित शौचालय के नीचे छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो।इस मामले में नारायण लोहरा नामक व्यक्ति गिरफ्तारी हुई है।वह अनगढ़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने देसी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस,अर्द्धनिर्मित हथियार 4 पीस,हथियार बनाने की सामग्री 4 सेट बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया आरोपी इन देसी हथियारों को अपराधियों और असामाजिक तत्वों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचा करता था। पुलिस अब उन खरीदारों का पता लगा रही है जो इस फैक्ट्री से हथियार सप्लाई लेते थे।

error: Content is protected !!