Ranchi:चोरों ने थाने से चंद दूरी पर स्थित जेवर दुकान से करीब 16 किलो चांदी उड़ाई,जांच में जुटी है पुलिस…

 

 

राँची।राजधानी राँची में एक जेवर दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए 16 किलो अधिक चांदी पर हाथ साफ कर दिया है। बता दें जिस जेवर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है, वो थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है।चोरी किए गए चांदी की कीमत 50 लाख बताई जा रही है।यह मामला राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है।थाने से महज कुछ सौ मीटर दूर एक ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।चोरों ने दुकान से करीब 16 किलो चांदी की चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जांच में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक चोर की साफ तस्वीर कैद हुई है। जिसने अंदर घुसकर चोरी की है।वहीं दुकान के बाहर 6 अन्य चोर पहरे की तरह खड़े थे।चोरों ने जेवर दुकान में पहुचने के साथ ही बाहर के सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ दिया था।चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर जाते दिखे हैं।दुकान में सिर्फ एक चोर गया और मुंह में टॉर्च लेकर गहनों की तलाश करता हुआ दिख रहा है।घटना बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे की है।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि जेवर दुकान के मालिक के द्वारा दिए गए आवेदन में 16 किलो चांदी चोरी होने की बात कही गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।थाना प्रभारी ने कहा कि एफएसएल की टीम को बुलाकर भी जांच की गई है।इधर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!