बीमार पिता की हालत देख टूट गया बेटा, लाइसेंसी हथियार से खुद को मारी गोली…

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के जिला रोड निवासी लल्लू सिंह के 18 वर्षीय बेटे देव सिंह ने बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे पिता के लाईसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली।गोली लगने के बाद गोली आर पार हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने की वजह से रेफर कर दिया गया।दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। जान देने के प्रयास की वजह पिता की बीमारी सामने आई है।लल्लू सिंह पहले ठेकेदारी करते थे। अभी वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। तीन दिन पहले ही बंगलुरू से इलाज कराकर लौटे थे।उनकी स्थिति ऐसी है कि वह चलने फिरने लायक नहीं रहे हैं। दो बहनों के बाद सबसे छोटे बेटे देव से उनकी यह हालत देखे नहीं जा रही थी।इंटर की पढ़ाई कर चुका देव पिता की बीमारी की वजह से परेशान रहता था। बताया जाता है कि सुबह करीब चार बजे पिता के लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर घरवाले कमरे की ओर भागे तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर जमीन में पड़ा था। घर वालों के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आए और देव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां इलाज के क्रम में पता चला कि गोली आरपार हो गई है।चिकित्सक ने तुरंत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि अभी दुर्गापुर के अस्पताल में इलाजरत है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई।इधर नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच करने का प्रयास किया, लेकिन बीमार पिता की हालत ऐसी नहीं है कि वे कुछ बता पाते। परिवार के बाकी सदस्य देव के साथ हैं।

error: Content is protected !!