राँची के लालपुर चौक के पास जेवर दुकान में लूट की सूचना पर तुरन्त हरकत में आई पुलिस,लेकिन मामला कुछ और निकला,दो गिरफ्तार..

राँची।राजधानी राँची के लालपुर चौक के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में गुरुवार की दोपहर लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दो आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि यह मामला लूट का है या पैसे के लेनदेन का पुलिस इसकी जांच कर रही है।मामला पूरी तरह संदिग्ध है।गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा यह सूचना दी गई की उनके जेवर दुकान को लूटने की कोशिश की जा रही है। कंट्रोल रूम में सूचना आते ही न सिर्फ लालपुर पुलिस एक्टिव हुई, बल्कि आसपास के थानों की टीम भी तुरंत एक्शन मोड में आ गई।जिन दो लोगों पर जेवर दुकान से गहने लेकर भागने का आरोप था, उन्हें तुरंत धर दबोचा गया।हालांकि सूचना लूट की थी, लेकिन मामला अकाउंट में पैसे भेजने और जबरदस्ती गहने ले जाने का निकला है।फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

दुकान मालिक ने क्या कहा सुने…

इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक ने कंट्रोल रूम में फोन कर के लूट की सूचना दी थी और सहायता मांगी थी।सूचना पर पुलिस की कई टीम तुरंत हरकत में आई और दो आरोपितों को दबोच लिया गया है।सिटी एसपी ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स में दो लोग गुरुवार की दोपहर पहुंचे और मालिक को बताया कि उनके अकाउंट में गहने को लेकर लाखों रुपये भेजे गए हैं, लेकिन मालिक के द्वारा किसी भी तरह का पैसा मिलने से इनकार किया गया।जिसके बाद दोनों व्यक्ति दुकान से जबरन गहने लेकर जाने लगा।सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामला लूट का है या फिर साइबर ठगी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।जिन दो लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। आखिर जेवर कारोबारी के अकाउंट में किस तरह के पैसे डाले जाने की बात हो रही है और जबरदस्ती गहने क्यों लिए जा रहे थे यह जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा।

इधर पकड़े गए दो आरोपियों में एक रियाज उदीन ने बताया कि उसने धुर्वा के शिवम सिंह नामक युवक से एक कार खरीदी है।कार किसी आदिति सिंह देवघर के नाम से है।रियाज ने बताया कि शिवम ने बताया कि कार उसकी बहन का है।कार बेचने का विज्ञापन ओलेक्स पर दिया था।कार का सौदा तीन लाख नब्बे हजार में हुई थी।तीन लाख 90 हजार उससे ऑनलाइन पेमेंट लिया है।पेमेंट लक्ष्मी ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कराया था।चूंकि कार लेने के बाद कार का नाम ट्रांसफर कराने के लिए कई दिनों से शिवम को फोन कर रहे हैं लेकिन नहीं उठा रहा है।उसके बाद उसने जिस खाता में पैसा ट्रांसफर कराया था।उसका डिटेल निकाले तो लक्ष्मी ज्वेलर्स का एड्रेस पता चला।आज लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुँचे थे।शिवम के द्वारा 3.90 लाख रुपये के बारे में पूछने लगे।रियाज का कहना था कि पैसा उसने उनके खाते में दिए हैं।उतना का ज्वेलरी दीजिये और कार वापस ले लीजिए।इसी बीच दुकानदार ने हल्ला कर दिया कि लूटने आए है।वहीं दूसरा आरोपी जो रियाज के साथ धराया है।उसका कहना था कि उसे तो कुछ मालूम नहीं।रियाज ने बोला कि जेवर दुकान वाले को पैसा दिए हैं,वहीं जाना है।इसलिए वे साथ मे आ गए।लूटपाट की घटना पूरी तरह झूठ है।

वहीं ज्वेलरी दुकान के मालिक ने बताया की पैसा ट्रांसफर हुआ है,जिसने पैसा लक्ष्मी ज्वेलर्स के खाते में डलवाया था वो ज्वेलरी उतना का ले गया है।आज दो व्यक्ति आये और ज्वेलरी दिखाने बोला,करीब ढाई से तीन लाख की जेवर देखा और ज्वेलरी देखने के बाद गले का सेट सहित अन्य ज्वेलरी जेब मे रख लिया।बोलने पर धक्का मुक्की करने लगा।दुकानदार का कहना है कि लूट के इरादे से दोनों आया था।लेक़िन दुकानदार की बातों से लगा कि लूटपाट की इरादे से दोनों तो नहीं आया होगा।क्योंकि बगल में सबसे व्यस्त लालपुर चौक और कुछ ही दूरी पर थाना है।कोई भी लूटने दिनदहाड़े तो नहीं आ सकता है।

फिलहाल पुलिस दुकानदार और दोनो व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।दूकान में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।वैसे मामला पूरी तरह ठगी से सम्बंधित लग रहा है।क्या शिवम सिंह ने चोरी की कार बेची या ठगी के मकसद से कार दूसरे का बेच दिया और पैसा दूसरे के खाते में जमा कराके ज्वेलरी लेकर चलता बना।शिवम सिंह द्वारा दिया आधार कार्ड और कार नम्बर की जांच पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!