बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, घर के बाहर फेंका शव,जांच में जुटी है पुलिस..
पलामू।झारखण्ड पलामू जिले में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग ओझा गुणी का कार्य करते थे। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की आपसी दुश्मनी या आपसी रंजिश में हत्या की गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फागुनी भैया के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है ।बताया जा रहा है कि मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया के धांगरडीह टोला के रहने वाले फागुनी भैया (60) की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया था। शव देखने के बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।फिर ग्रामीण एवं परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी मनातू थाना को दी।मामले को लेकर मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। बुजुर्ग ओझा गुणी का कार्य करते थे। आशंका है कि आपसी दुश्मनी या आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बता दें कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए हैं।
..
..
..
..
..
..
..
..
..
..
..

