माहौल बिगाड़ने की कोशिश…मंदिर में मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त और किया अपवित्र, लोगों में आक्रोश
सोनुवा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थानाक्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा मंदिर में घुसकर शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने और मंदिर को अपवित्र करने का मामला सामने आया है।सोनुवा थानाक्षेत्र के महुलडीहा में बीती रात की यह घटना बताई जा रही है।आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी युवक है,जो सोनुवा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बीती रात मंदिर में पकड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाना ले आई।घटना के विरोध में आज ग्रामीणों ने बैठक की और सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंचकर घटना का विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का मांग करते हुए लिखित आवेदन भी दिया।मौके पर चक्रधरपुर से गिरिराज सेना के उमाशंकर गिरी भी पहुंचे और उन्होंने पुलिस से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
..
..
..
..
..
..
..
..
..
..

