लोहरदगा में मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल और कैश ले उड़े चोर,जांच में जुटी है पुलिस…

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया है। साथ में दुकान में रखे नगद भी उड़ा ले गए।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप मुकेश कुमार के मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर सेन्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।चोरों ने दुकान के शटर का लॉक तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नगदी की चोरी की है।

दुकान संचालक मुकेश कुमार के आवेदन पर सेन्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर में सोने के लिए चले गए थे।जब वह बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया।दुकान में अंदर जाकर देखा तो पता चला कि विभिन्न कंपनियों के कुल 169 पीस मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।जिनकी कीमत 31 लाख 35 हजार 183 रुपये हैं। साथ ही दुकान में रखे हुए 43,490 रुपये भी गायब थे।मुकेश के आवेदन पर सेन्हा थाने में कांड संख्या 140/25 दर्ज की गई है। एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है।

एसपी ने कहा कि एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

error: Content is protected !!