भीड़भाड़ इलाके में स्थिति ज्वेलरी दुकान से करोड़ों के गहने और कैश लूटकर अपराधी आराम से भाग गया…

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट हुई है।पांच की संख्या में आए हथियार बंद लुटेरों ने दुकान में धावा बोलकर लगभग 3 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने और कैश लूट लिये।हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस पूरे मामले को लेकर तहकीकात कर रही है।भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के विजय ज्वेलर्स नामक दुकान में शनिवार देर शाम दुकानदार द्वारा जैसे ही दुकान बंद करने की तैयारी की जा रहा थीम इसी बीच चार-पांच की संख्या में युवक पहुंचे और शादी के लिए सोने चांदी के जेवरात खरीदने की बात दुकानदार विजय से की। उन लोगों ने पिस्तौल निकाल कर दुकान के अंदर मालिक विजय और कर्मचारी विशाल, राजकुमार, डोमन पर बंदूक दिखाकर मारपीट करने लगे।लुटेरों के साथ पंहुचे एक लुटेरे ने दुकान की शटर गिरा दी और जब दुकानदार हल्ला करने लगे तब उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देखते ही देखते अपराधियों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के तमाम जेवरात और दिनभर की बिक्री के जमा रुपया लूट कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।साथ ही सीसीटीवी को भी खंगाल रही है ताकि जिन लुटेरे की शक्ल सीसीटीवी में कैद है उनकी शिनाख्त की जा सके। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाजार में अफरातफरी के माहौल देखने को मिल रहा है।

दुकानदार विजय वर्मा ने बताया कि वह दुकान में थे इसी दौरान पांच की संख्या में लोग पहुंचे और सोने चांदी के जेवरात शादी में देने के लिए शादी में खरीदारी के लिए खरीदने की बात कही। इसके बाद जैसे ही वह सामान निकालने लगे वैसे ही एक युवक ने दुकान के शटर को गिरा दिया और अंदर मौजूद चार युवक हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया।उनके साथ मारपीट कर बोले कि जितना भी सोना चांदी है वह हम लोगों के हवाले कर दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद देखते ही देखते दुकान में रखा लगभग एक क्विंटल चांदी, जेवरात और लगभग डेढ़ किलो सोने के जेवरात को लूट लिया। इन गहनों और कैश को अपराधी पांच बैग व झोला में भर कर फरार हो गए।

इस वारदात को लेकर भुरकुंडा थाना के सब इंस्पेक्टर अजित ने बताया कि जेवलरी दुकान में लूट की वारदात हुई। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है कई टीमें अलग अलग जगहों में छापेमारी में निकली है।पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है जांच जारी है।वहीं पुलिस के मुताबिक कितने की लूट हुई है दुकानदार गहनों का मिलान करने पर लिखित शिकायत आज देने की बात की है।अनुमान है कि लाखों की लूट हुई है।

error: Content is protected !!