Ranchi:एसएसपी को कोतवाली थानेदार को रातों रात क्यों हटाना पड़ा…कौन थे बॉडीगार्ड जिन्होंने रात में थानेदार को दिखा दिया पॉवर…
राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को एसएसपी राकेश रंजन ने अचानक लाइन क्लोज कर दिया है।उन्हें पुलिस केंद्र,राँची में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।।एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदिकांत महतो को तुरंत पुलिस केंद्र,राँची में योगदान देना सुनिश्चित करना होगा।
क्यों हटाए गए शहर के मुख्य थाना के थानेदार ?
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रविवार की रात बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक पास कोतवाली इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आदिकान्त महतो भी वाहन जांच अभियान चला रहे थे।उसी दौरान एक स्कूटी (बिना नम्बर) पर एक पुलिस जवान आए,पुलिस ने उन्हें वर्दी देखकर नहीं रोका लेकिन फोटो ले लिया।बताया जाता है कि इसी पर स्कूटी सवार पुलिस जवान भड़क गए।थानेदार से उल्टा सीधा बात करने लगा।उसके बाद थानेदार आदिकान्त महतो ने उनसे पूछा आप कौन हैं,वर्दी में और इस तरह बात कर रहे है।एक तो बिना नम्बर का स्कूटी है और ऊपर से आप रौब दिखा रहे हैं।उसके बाद जवान तेस में आ गए।उन्होंने थानेदार से कहा मैं कौन हूँ पता चल जाएगा।उसके बाद जवान बीच सड़क पर हंगामा करने लगा।स्कूटी बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और बोला बताते हैं मैं कौन हूँ,आधा घंटे में सब पता चल जाएगा।इसी बीच थानेदार के निर्देश पर एक सिपाही ने उनकी स्कूटी को ले जाकर कोतवाली थाना में रख दिया।
स्कूटी सवार जवान ने अपना पॉवर दिखा दिया…
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वर्दीधारी जवान से थानेदार की कहासुनी हुई वे झारखण्ड के किसी बड़े साहब के अंगरक्षक थे।अब बड़े साहब का अंगरक्षक हो और इस तरह घटना हो जाये तो साहब भी एक्शन लेने में देरी थोड़े करेंगे।सूत्र की माने तो जवान ने साहब को फोन लगाकर बताया कि पुलिस ने उसकी स्कूटी जब्त कर लिया और उसे भगा दिया।अब साहब ये बात सुनते ही फ़ौरन एक्शन में आ गए है।उन्होंने राज्य के सबसे उच्च अधिकारी को निर्देश दिया कार्रवाई अभी तुरन्त हो और सम्बंधित थानेदार को तत्काल हटाया जाय।
सिटी एसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुँचकर, जवान को समझाया लेकिन बात नहीं बना…
इधर साहब के निर्देश मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया।हड़कम्प मचना भी लाजिमी था।क्योंकि जिन साहब ने निर्देश दिए उनके सामने बड़े बड़े अधिकारी,आम या खास कोई भी हो सब झुक जाते हैं।इधर राँची पुलिस में फोन की घण्टी बजने लगा।किसका स्कूटी जब्त कर लिया।मौके पर सिटी एसपी और डीएसपी भी पहुँचे और जवान को काफी समझाया लेकिन बात नहीं बनी।साहब के अंगरक्षक ने इस घटना को इतना बड़ा इश्यू बना दिया कि राँची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी भी सोच में पड़ गए।
देर रात ही एसएसपी ने थानेदार को लाइन क्लोज कर दिया…
इधर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसएसपी ने थानेदार को लाइन क्लोज कर दिया।सूत्रों ने बताया जाता है कि थानेदार को हटाने के बाद इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा साहब को दिया गया।उसके बाद मामला शांत हुआ।
इस पूरी घटना के सम्बंध में कोतवाली थाना से हटाये गए थानेदार आदिकान्त महतो ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिए है।उन्होंने कहा जो भी रात में घटना हुई है वरीय पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई है।वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी दे दिया गया।बताया की वाहन चेकिंग के दौरान जो भी हुआ है।वहां तैनात अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान ने सब देखा हैं साथ ही कई आम आदमी भी वहाँ मौजूद थे।उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि स्कूटी सवार पुलिस जवान को ना तो रोका गया ना ही उनसे कुछ कहा गया था।आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिए।

