किराएदार निकला मास्टरमाइंड:बच्चे को पिस्टल सटा कर लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार…

 

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र के छेछानी टोला में 18 नवंबर को अपराधियों ने एक बच्चे की कनपटी में पिस्टल सटा कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के सभी सोने के जेवरात को बरामद कर लिया है।

18 नवंबर को पलामू के रेडमा के छेछानी टोला के इलाके में पूनम तिवारी के बच्चों को पिस्तौल सटाकर अपराधियों ने सोने के जेवरात एवं अन्य सामग्री को लूट लिया था। इस घटना का मास्टरमाइंड पूनम तिवारी के घर में रहने वाला किराएदार ही निकला है।किराएदार ने ही लूट की योजना तैयार की थी और घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ के रहने वाले राजकुमार, सचिन कुमार और विशाल कुमार और अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि विशाल कुमार नामक आरोपी पीड़ित के घर में किराएदार के रूप में रहता था। विशाल कुमार ऑटो चलाता है और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल राजकुमार नामक आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और आधा दर्जन से अधिक घटनाओं का आरोपी है।वो हत्या और लूट समेत कई बड़े घटनाओं में शामिल रहा है।एसपी ने बताया कि पलामू के इलाके में लगातार खबर आ रही है कि कई लोग किराएदार का सत्यापन नहीं करवा रहे हैं।कई घटनाओं में बाहर के गैंग की भूमिका निकलकर सामने आ रही है।

इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों में:

1.राजकुमार, पिता – प्रमोद राम
2.विशाल कुमार, पिता – महेन्द्र राम
3.सचिन कुमार, पिता – कृष्णा राम
4.रोशन कुमार सिंह उर्फ करण, पिता – संजय सिंह (सभी निवासी – बंदुआ, चैनपुर, जिला – पलामू)
5.एवं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बरामद:
1.सोने का मंगलसूत्र – 02
2.सोने की अंगूठी – 01
3.सोने की चेन – 02
4.सोने का लॉकेट – 01
5.एक फाइबर का पिस्टल
6.हीरो मोटरसाइकिल (नं0 – JH03AU-4577)
7.एंड्रॉयड मोबाइल – 05

अपराधिक इतिहास
> राज कुमार उर्फ राजु कुमार चन्द्रवंशी पे० प्रमोद रामः-

1.डंडा गढ़वा थाना कांड सं0-41/23 दिनांक-06.07.23, धारा-379 भा०द०वि०
2.डंडा गढ़वा थाना कांड सं0-25/23, दिनांक-11.05.23, धारा-379/411 भा०द०वि०
3.डंडा गढ़वा थाना कांड सं0-38/23, दिनांक 25.06.23, धारा-379/411 भा०द०वि०
4.डंडा गढ़वा थाना कांड सं0-28/23, दिनांक-13.05.23, धारा-379/414 भा०द०वि०
5.डंडा गढ़वा थाना कांड सं0-39/23, दिनांक-39.06.23, धारा-379/411 भा०द०वि०
6.चैनपुर थाना कांड सं0-104/20, दिनांक-13.04.20, धारा-34 भा०द०वि० एवं 25 (1-8) (a)/26 आर्म्स एक्ट ।
7.मेराल गढ़वा थाना कांड सं0-78/22, दिनांक-18.04.22, धारा-302/201/34 भा०द०वि०। अन्य अभियुक्त के विरूद्ध अपराधिक इतिहास नहीं पाया गया।

छापामारी दलः
1.पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू
2.पु०अ०नि० बालकृष्णा (अनुसंधानकर्ता)
3.पु०अ०नि० संतोष गुप्ता
4.पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह
5.स०अ०नि० संदीप कुमार राम
6.थाना रिजर्व गार्ड
7.तकनीकी शाखा, पलामू

error: Content is protected !!