बार में किन्नरों का डांस,किन्नरों और ग्राहकों में विवाद,किन्नरों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा,मामला शांत कराने दो एसपी,तीन डीएसपी और आधा दर्जन थानेदार मौके पर पहुँचे…
राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा चौक के पास शनिवार देर रात बड़ा हंगामा हुआ है।दरअसल बार में डांस कर रही कुछ किन्नरों और कुछ ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।देखते ही देखते हंगामा सड़क पर आ गया और दर्जनों किन्नरों ने बार के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे अरगोड़ा चौक पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और इलाके में जाम की स्थिति बन गई।मामला देर रात करीबन 11 बजे का है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बार संचालक बार अवैध तरीके से डांस प्रोग्राम आयोजित किया जाता था,जिसमें किन्नरों को बुलाया जाता था।शराब और डांस कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की कहासुनी हुई, जो आगे जाकर झगड़े में बदल गई।हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा होने लगे।
इधर सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा,कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा,मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय और अरगोड़ा थाना सहित करीब आधा दर्जन थाना के थानेदार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने किन्नरों और ग्राहकों को समझाने की कोशिश की और काफी प्रयासों के बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और रात में संचालित होने वाले बारों पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पुलिस का कहना है कि बार संचालक और मारपीट के आरोपी पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।इधर देर शाम लिकर बार को उत्पाद विभाग की टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई बार में हुए हंगामे और किन्नरों द्वारा सड़क जाम कर हंगामा करने के बाद कार्रवाई की गई है।
इधर स्थानीय सूत्रों के अनुसार,अरगोड़ा चौक के पास स्थित इस बार में मारपीट की घटना पहली बार नहीं हुई।कई बार ऐसी घटना हो चुकी है।लोगों ने बताया कि बार के बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है।बार में आने वाले लोग अपने वाहन को सड़क पर ही पार्किंग कर देते हैं।जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
सूत्रों के अनुसार,राजधानी राँची में कुछ बार में अवैध तरीके से शराब पिलाने की आड़ में नशे का समान भी बेचा जाता है।पुलिस को जांच में ऐसी जानकारी मिली है कि शराब सेवन करने वाले ज्यादातर युवा बार मे जाकर नशे का सेवन ( ब्राउन शुगर,गांजा ) करता है।पुलिस को अंदेशा है की बार की आड़ में कुछ तस्कर बार मे जाकर युवाओ को बड़े पैमाने पर नशा का समान बेचता है।

