नीतीश कुमार कल 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…गांधी मैदान में समारोह, पीएम मोदी समेत 11 राज्यों के सीएम सहित 150 मेहमान होंगे शामिल..

पटना।नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से आज बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। कल गुरुवार को वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा।समारोह के लिए ऐतिहासिक गाँधी मैदान में 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 से अधिक मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है।विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी CM की शपथ ले सकते हैं।इधर, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले JDU के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।

error: Content is protected !!