Ranchi:चुटिया मुख्य बाजार में तेज रफ्तार का कहर जारी…तेज रफ्तार कार की चपेट में आए कई लोग,स्विगी डिलीवरी ब्वॉय का दोनों पैर क्षतिग्रस्त… बस ने स्कूटी सवार पर चक्का चढ़ाया…
राँची।राजधानी राँची के सबसे व्यस्त बाजार में सोमवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है।यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के चुटिया बाजार के मुख्य सड़क पर हुई है।जहां एक तेज रफ्तार ग्रांड विटारा कार के चालक ने चुटिया बाजार में कई लोगों को धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की।लेकिन कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया।उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।इस हादसे में एक युवक का दोनों पैर टूट गया है।गंभीर स्थिति में रिम्स में लोगों ने भर्ती कराया है।अन्य मामूली रूप से घायल को सदर अस्पताल में इलाज के बाद छोड़ दिया है।

दरअसल, सोमवार की रात करीब 10 बजे एक कार तेज रफ्तार में चुटिया थाना की ओर से नीचे चुटिया की ओर जा रहा था।इसी बीच तेज रफ्तार में कार चालक ने श्री राम मंदिर के आगे एक बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।कार टक्कर मारते भागने लगा और बाइक सवार को करीब 100 मीटर घसीटते ले गया।बुलेट सवार को सिर में चोट लगी है।वहाँ से भागने के बाद कार ने फिर पॉवर हाउस चौक के पास एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।बाइक सवार श्रीकांत उरांव ,हेहल रातू रोड निवासी जो स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय है।कहीं ऑर्डर का डिलीवरी देने जा रहे थे।इस दुर्घटना में श्रीकांत का दोनों पैर पूरी तरह टूट गया।सिर में गंभीर चोटें लगी है।स्थिति नाजुक है।रिम्स में इलाज जारी है।
दूसरी कार में धक्का मारते ही कार रूका,फिर भीड़ के हत्थे चढ़ा चालक
इसी बीच स्थानीय लोग कार का पीछा करते हुए जा रहे थे।कार चालक को रोकने का इशारा किया जा रहा था।लेकिन कार चालक और तेज गति में कार लेकर भागने लगा।अमर चौक के पास कार चालक ने एक दूसरी कार में धक्का मार दिया।उसके बाद कार स्लो हो गया।उसके बाद तो कार चालक पर भीड़ टूट पड़ा और जमकर धुनाई कर दी।वहीं कार को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।इसी बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर,एसआई विवेक कुमार, एसआई निरंजन महतो,एसआई जितेन्द्र मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुँच गए।और चालक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गए।वहीं थाना प्रभारी ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया।
नशे के धुत्त था चालक
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक ने जब पहले धक्का मारा तो रोकने के लिए लोगों ने आवाज लगाया।लेकिन नशे में धुत्त कार चालक ने और तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगा।जिससे एक के बाद एक चार जगहों पर धक्का मार दिया।जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है।जिसमें एक श्रीकांत उरांव गंभीर रूप से घायल हैं।कार चालक नशे में था।इसकी पुष्टि पुलिस जांच में हुआ है।कार चालक हटिया इलाके का था।
बता दें चुटिया बाजार में बीते महीने के अंदर चार ऐसी दुर्घटना हुई है,जहां तेज रफ्तार का कहर देखा गया है।चारों दुर्घटना में कार चालक की लापरवाही सामने आई है।स्थानीय युवा समाजसेवी विक्रम साहू ने बताया कि चुटिया बाजार ऐसा बाजार है जहां देर रात तक दुकानें खुली रहती है।बीते दो ढाई महीनों में चार बड़ी सड़क दुर्घटना हुई।चारों सड़क दुर्घटना तेज रफ़्तार में वाहन चलाने के कारण हुई है।रात में नशे में वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं।उन्होंने पुलिस से मांग किया कि चुटिया में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान चलाया जाए।उन्होंने बताया कि चुटिया मुख्य बाजार सड़क से इन दिनों वाहनों का आवागमन ज्यादा हो गई है।देर रात तक कुछ मनचले और नशेड़ियों का ग्रुप सड़कों पर घूमते रहते हैं।इसलिए इस इलाके में पुलिस को अभियान चलाना जरूरी है।
एक और सड़क दुर्घटना
राँची के चुटिया में फिर एक सड़क दुर्घटना हुई है।मंगलवार की सुबह करीब सवा नौ बजे एक बस ने स्कूटी सवार को कुचलते भाग गया है।घायल को रिम्स भेजा गया है। स्थिति नाजुक है।बताया जा रहा है बस का चक्का कमर के ऊपर चढ़ गया है।महादेव मंडा के पास दुर्घटना हुई है।चुटिया पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल भेजा है।वहीं किस बस ने धक्का मारा है, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार में बस ने पहले स्कूटी में धक्का मारा फिर स्कूटी सवार गिर गया तो चक्का चढ़ाते भाग गया।

