Ranchi:नगड़ी में बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी से घर जा रही युवती को गोली मारी,स्थिति गंभीर… जांच में जुटी है पुलिस…

राँची।राजधानी राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचेरो गांव स्थित रेलवे फाटक के पास अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी। घायल युवती 22 वर्षीय मनीषा तिर्की गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की रात लगभग सफ़हे आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, मनीषा तिर्की कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। दवा दुकान बंद होने के बाद वह अपने घर पतराचौली लौट रही थी। वह कटहल मोड़ से स्कूटी से एक सहेली (साथ में काम करने वाली) को लेकर निकली। दलादिली के पास अपनी सहेली को छोड़कर वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। घर से लगभग एक किमी पहले रेलवे फाटक के पास सुनसान जगहों पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मारकर फरार हो गए।

मनीषा को एक गोली पीठ में लगी और वह मौके पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना नगड़ी थाने को दी। उसके बाद नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मनीषा तिर्की को गोली किसने और किसलिए मारी इसका पता नहीं चल पाया है। नगड़ी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।प्रेम प्रसंग मामला को भी खंगाला जा रहा है।

error: Content is protected !!