Ranchi:तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक में मारी टक्कर,दोनों बाइक सवार की मौत,पिकअप चालक घायल…
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचाटोली आर्मी कैंप के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं वैन चालक का इलाज चल रहा है।मृतक पेतरुष तिग्गा उम्र 48, पिता स्वर्गीय मतियस तिग्गा , महुआ टोली नामकुम एवं आशीष लकड़ा उम्र 23 पिता लालू लकड़ा सेहरा है। जबकि वैन चालक की पहचान नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार खरसीदाग की ओर से आ रही वैन (जेएच01एफएक्स-4614) ने बाइक से आ रहे पेतरुष को टक्कर मारी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. भागने के क्रम में वैन ने आशीष की भी बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशीष एवं वैन चालक को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई।पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
सिदरौल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल-राजाउलातु मार्ग पर देवी मंडप के समीप सड़क दुर्घटना में सिदरौल निवासी राकेश मिंज(38) की मौत हो गयी। बताया जा रहा है किराकेश अपने घर जाने के क्रम में घर के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से टीवी लदे एक 709 वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।वाहन चालक घटनास्थल से आगे जाकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भिजवा दिया। पुलिस मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाना लाया।

