Ranchi:चुटिया में पूनम कुजूर,अरगोड़ा में अनिल तिवारी व ओरमांझी में शशिभूषण बने थाना प्रभारी

 

राँची।राजधानी राँची के तीन थानेदार की पोस्टिंग शुक्रवार को एसएसपी राकेश रंजन ने किया है। इंस्पेक्टर पूनम कुजूर को चुटिया थाना प्रभारी बनाया है। वहीं ओरमांझी थाना के पद पर पदस्थापित अनिल कुमार तिवारी को अरगोड़ा का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि शशिभूषण चौधरी ओरमांझी थाना के प्रभारी बनाए गए हैं इससे संबंधित आदेश एसएसपी कार्यालय ने जारी कर दी है।बता दें करीब दो महीने बाद चुटिया थाना में थानेदार की पोस्टिंग हुई है।बीते 14 अगस्त को चुटिया थाना से प्रभारी को हटाया गया था।उसके बाद से थाना को दरोगा विवेक कुमार के प्रभार में चल रहा था।

error: Content is protected !!