Ranchi:पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी घायल,भारी मात्रा में हथियार बरामद
राँची।राजधानी राँची के रातू इलाके में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गिरोह के दो कुख्यात अपराधी घायल हुए हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार कुछ अपराधियों के रातू इलाके में जमा होने की सूचना राँची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली थी।सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी,डीएसपी दलबल के साथ ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर पहुंची थी।इसी बीच पुलिस को देखकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लगी है जिन्हें घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान राँची पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं बताया जा रहा है कि मौके से करीब एक दर्जन बेहतरीन पिस्टल, दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं।पूरे मामले में अभी भी तफ्तीश जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी घायल ।पुलिस के ऊपर अपराधियों ने किए फायरिंग।घायल अपराधियों के नाम साजन अंसारी एवं अमित गुप्ता बताए जा रहे हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही दो अन्य अपराधी भी भारी हथियार के साथ पकड़े गए है।ये अपराधी खलारी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। कुल चार अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है।मौके पर एसएसपी,ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी मौजुद हैं।
