हजारीबाग के बरही में चेक डैम में डूबने से दो बच्चों की मौ’त..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के बरही में दिल दहलाने वाली घटना घटी है।जहां दो चचेरे भाई की मौत चेक डैम में डूबने से हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा माहौल है। बताया जाता है कि रविवार को गांव के बच्चे खेलते-खेलते चेक डैम तक पहुंच गए, जिसमें दो भाई डैम में डूब गए और उसकी मौत हो गई।यह घटना दुलमाहा पंचायत के सिंहपुर ओरिया गांव की है। मृतक की पहचान सात वर्षीय कुश कुमार और पांच वर्षीय श्रेयांश कुमार के रूप में हुई है।दोनों चचेरे भाई थे और एक ही परिवार से थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।चेकडैम पर मौजूद अन्य दो बच्चों ने जैसे-तैसे शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।घटना की सूचना पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा नेता गणेश यादव, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, संजय यादव और अन्य प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इधर, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विधायक मनोज यादव ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं।वहीं, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चे की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई है।दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!