बोकारो: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार संजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी सोनी देवी, निवासी गोडाबाली गांव, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत के शिकार हो गए।दंपति घर से बाजार की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान हादसा हो गया।हादसे के बाद रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बियाडा प्रबंधन और प्रशासन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया।लोगों का आरोप है कि पिछले चार महीने में 3-4 सड़क हादसे इसी स्थान पर हो चुके हैं।ट्रक चालक बिना खलासी के तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता है।प्लांट में लोडिंग की जल्दबाजी के कारण लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं।लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन और एसडीएम मौके पर आकर समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।
वहीं थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग की जानकारी वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर को बुलाया गया है ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जा सके। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

