Ranchi:खलारी की सपही नदी में डूबने से सर्विस इंजीनियर की मौत,नहाने के दौरान हुआ हादसा..

 

राँची।जिले के खलारी थाना क्षेत्र के चुरी स्थित सपही नदी में नहाने के दौरान धनबाद निवासी सर्विस इंजीनियर 45 वर्षीय अरुण कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार को दिन के तीन बजे की है। मृतक अरुण कुमार रामगढ़ जिले की बोस स्केल कंपनी में सर्विस इंजीनियर था और सीसीएल की एनके और पिपरवार कंपनी में अनुबंध पर वजन घर में मरम्मत करता था। जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार अपने एक अन्य सहयोगी धनबाद के रोहित बोस के साथ राय आरसीएम साइडिंग में मरम्मत का काम कर धनबाद जानेवाला था। लेकिन ट्रेन छूटने के बाद वह स्टेशन से रोहिणी कॉलोनी अपने आवास जा रहा था।इसी बीच चुरी में सपही नदी में नहाने की इच्छा हुई और पानी में उतरने के साथ ही डूबने लगा। अरुण के साथ वहां मौजूद रोहित बोस उसे बचाने के लिए नदी में उतरा और लगभग पांच मिनट बाद मुश्किल से उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान वह शराब के नशे में था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने खलारी पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर डकरा अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजन देर रात शक्तिपुंज से खलारी पहुंचने की बात कह रहे हैं।

error: Content is protected !!