अपराधियों ने मुखिया पति सह कोयला कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी है पुलिस…
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बाघमारा में अपराधियों मुखिया पति सह कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई है।गंभीर रूप आए घायल मुखिया पति को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मांदरा के मुखिया पति सह कोयला कारोबारी शंकर बेलदार को गोली मारी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक तीन बाईक में सवार अपराधियों ने अचानक मांदरा के मुखिया शंकर बेलदार पर गोली चला दी। अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलीबारी के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर बेलदार अपने सहयोगी श्रवण राय के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शंकर बेलदार को तीन गोली लगी है।घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
डॉक्टरों के अनुसार मुखिया को दो गोली पैर और एक गोली कमर में लगी जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बाघमारा थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शंकर बेलदार कोयला कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
ज्ञात हो कि शंकर बेलदार का नाम लंबे समय से कोयला कारोबार और स्थानीय राजनीति से जुड़ा रहा है।पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद से जुड़ा हो सकता है।

