सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद पहुंचे धनबाद, अफसरों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

 

धनबाद।सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद सोमवार को झारखण्ड की कोयला नगरी धनबाद पहुंचे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद आज दोपहर सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। वे धनबाद में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।वे मंगलवार को भी धनबाद जिले में ही रहेंगे। दो दिवसीय दौरे पर वे धनबाद पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!