Ranchi:कुरकुरे हत्याकांड में शामिल अपराधी को घर में पनाह देने वाले गिरफ्तार, एक और अपराधी ने कोर्ट में किया सरेंडर

राँची।राजधानी राँची की पुलिस अब उनलोगों पर कार्रवाई कर रही है,जो हत्या या संगीन मामलों के अपराधियों को पनाह या संरक्षण दे रहा है।ऐसे मामलों में राँची पुलिस संगीन धाराओं में केस करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।ऐसे ही एक मामला हिंदपीढ़ी इलाके का है जहां एक युवक की हत्या हुई थी हत्या के आरोपी को पनाह देने वालों पर राँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।वहीं एक आरोपी ने पुलिस से बचकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

इस सम्बंध में राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या-54/25 हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास बीते 10 अगस्त को कुरकुरे उर्फ साहिल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा अनुसंधान करते हुए अभी तक 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एवं इस हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।बताया कि इसी आलोक में पुलिस के द्वारा इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को संरक्षण/पनाह/छिपाने/भगाने में सहयोग करने वाले मो.फिरोज उम्र 52 वर्ष पिता–स्व मो निजाम,पता-ग्राम खरपोश,थाना–मझगांव, जिला-प० सिंहभूम चाईबासा को गिरफ्तार किया गया।फिरोज पर आरोप है को जब अपराधी हत्या कर भागा तो इन्होंने अपराधियों को घर में छुपाकर रखा था।

डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि घटना के बाद फरार अपराधियों को फिरोज के द्वारा अपराधियों को अपने घर में झारखण्ड-ओड़िशा बार्डर में छिपा के रखा गया था।जांच के क्रम में पता चला उसके बाद फिरोज को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार होटवार जेल भेजा गया।।

डीएसपी ने आम जनता से अपील है कि हत्याकांड या अन्य आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों का पनाह/ संरक्षण/ सहयोग ना करें।अन्यथा पुलिस पनाह/संरक्षण/ सहयोग करने वालों के विरूद्ध भी करवाई करेगी।

वहीं डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि कुरकुरे उर्फ साहिल में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही रही पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं दबाव के कारण एक अन्य आरोपी अमन राजा ने (पता-लिटिल गार्डेन के पास, हिन्दपीढ़ी, थाना- हिन्दपीढ़ी) आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

error: Content is protected !!