अवैध प्रेम सम्बंध में बाधक बन रहा था पति,पत्नी ने प्रेमी इरफान के साथ साजिश रच उतार दिया मौत के घाट,प्रेमी के साथ गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के पिठोरिया में हुए लुम्बा उरांव हत्याकांड पर से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है।लुम्बा उरांव की हत्या की साजिश लुम्बा की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक लुम्बा की पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।राँची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुए लुम्बा उरांव हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी ने लुम्बा उरांव की हत्या से संबंधित दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु ग्रामीम एसपी के निर्देशन में मुख्यालय डीएसपी वन के नेतृत्व में थाना प्रभारी,पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए छापेमारी दल का गठन किया था।

गठित छापेमारी दल के द्वारा कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त इरफान अंसारी और गीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। गीता देवी मृतक लुम्बा उरांव की पत्नी हैं।गीता ने ही प्रेमी इरफान अंसारी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि विगत 8 वर्षों से दोनों के बीच अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध लुम्बा उरांव (मृतक) के द्वारा किया जा रहा था और एक-दो बार इरफान अंसारी एवं लुम्बा उरांव (मृतक) के बीच बहस भी हुई थी।पिछले डेढ़ वर्ष से मृतक की पत्नी मृतक के साथ गांव में न रहकर अपने प्रेमी इरफान अंसारी के साथ रह रही थी तथा अपने पति की हरेक गतिविधि की जानकारी प्राप्त करने के लिए गांव राड़हा स्थित पति के कमरे में सीसीटीवी कैमरा इरफान अंसारी के माध्यम से लगवा रखा था।जिसका एक्सेस अपने एवं इरफान के मोबाइल पर रखा था।

अवैध प्रेम-प्रसंग के बाधक बन रहे लुम्बा उरांव की हत्या करने के लिए दोनों के द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशा की दवा तथा शराब में 10-15 नींद की गोली मिलाकर हत्या करने की योजना बनायी गई।योजना के अनुसार दिनांक 19 अगस्त की रात को गीता देवी के द्वारा अपने देवर के मोबाइल पर फोन कर लुम्बा उरांव से बातचीत कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, गेट के पास बहाना बनाकर अपना किराये का मकान दिखाने के लिए बुलाया गया। 20 अगस्त को लुम्बा उरांव (मृतक) कांके एग्रीकलचर गेट पर आया, जहां से इरफान अंसारी लेकर गया और काफी शराब पिलाई और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा भी मिलाकर पिलाई।जिसके उपरांत लुम्बा उरांव अचेत हो गया। उसके बाद अपराधकर्मी इरफान के द्वारा मारूति ओमनी कार में नशे की हालत में लुम्बा उरांव (मृतक) को बैठाया तथा कार में ही गर्दन दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

अनुसंधान के दौरान लुम्बा उरांव (मृतक) की हत्या कर शव को परिवहन कर फेंकने में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।गिरफ्तार व्यक्तियों के पूर्व के संबंध में छानबीन की जा रही है।

पुलिस ने बताया की गीता देवी और उसका प्रेमी यूट्यूब देख कर यह पता लगाते थे कि किसी की हत्या शराब, दवा या फिर कोई अन्य चीज मिलाकर कैसे की जाय, ताकि हत्या भी हो जाय और वह हत्या न लगकर एक हादसा लगे।

error: Content is protected !!