जमशेदपुर में मेडिकल की छात्र ने की आत्महत्या, 45 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस..
जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है।आत्महत्या की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।सुसाइड करने वाले छात्र का नाम दिव्यांशु पांडे (21) है।उसने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन 45 मिनट भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद छात्र को प्राइवेट कार से मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया।टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया।घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

