राजधानी राँची की एक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया सनसनीखेज आरोप…डीसी ने दिया जांच के आदेश…छात्राओं का आरोप-अश्लील हरकत,वीडियो कॉल पर कपड़ा उतारने, होटल के कमरे में एक छात्रा को बुलाया…

–पूरे मामले की जानकारी मिलते ही डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
–विद्यालय के प्रिंसिपल पर पूरे मामले काे दबाने का आराेप, शिकायत मिलने के बाद भी आराेपी शिक्षक काे सिर्फ दिया वार्निंग लेटर

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से एक सनसनीखेज मामला आया है।रातू राेड स्थित एक अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षक पर अपने ही स्कूल के छात्राओ ने अश्लील बाते करने और वीडियाे काॅल कर न्यूड हाेने के लिए कहने का आराेप लगाई है। एक छात्रा ने शिक्षक पर बहला-फुसलाकर हाेटल के कमरे में ले जाने व गलत हरकत करने का भी आराेप लगाया है। पीड़ित छात्राओ ने स्कूल के प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह पर भी इस मामले काे दबाने का आराेप लगाई है। पीड़ित छात्राओ ने शिक्षा सचिव समेत अन्य पदाधिकारियाें काे गुमनाम पत्र भेजकर पूरे मामले की शिकायत की है। गुमनाम पत्र में कहा गया है कि स्कूल के शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा नाबालिग छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील बाते करते हैं। वीडियाे काॅल में न्यूड हाेकर कैमरे के सामने आने की बात कहते हैं। 15 से ज्यादा छात्राओ के साथ आराेपी शिक्षक अबतक इस तरह की हरकत कर चुका है। एक छात्रा काे बहला-फुसलाकर आराेपी शिक्षक होटल के कमरे तक लेकर चला गया जहां उसे रातभर अपने साथ रखा। आराेपी शिक्षक के चंगुल से छुटने के बाद छात्रा जब अपने घर पहुंची ताे उसे गहरा सदमा लगा। इसके बाद से वह स्कूल ही आना बंद कर दी है। आराेपी शिक्षक के हरकत से परेशान हाेकर जब पीड़ित छात्राओ ने साेमवार काे पूरे मामले की जानकारी प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को दी। हालांकि प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह ने भी पूरे मामले काे दबाने का प्रयास किया और आराेपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने के बजाए मंगलवार काे सिर्फ एक वार्निंग लेटर थमाकर पूरे मामले काे ही रफा-दफा कर दिया। प्रिंसिपल के इस हरकत से पीड़ित छात्राएं नाराज हुई जिसके बाद विभिन्न अधिकारियाें काे गुमनाम पत्र भेजकर पूरी जानकारी दी। देर रात तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। पूरे मामले काे लेकर स्कूल के प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका माेबाइल बंद बताया।

https://x.com/DC_Ranchi/status/1957862558326518200?t=BMfW9uNDZBSGqoxUnOdmsg&s=09

 

स्कूल के स्टाॅफ पर भी प्रिंसिपल ने बनाया दबाव, पहले से जानकारी हाेने की बात कह कराया हस्ताक्षर

छात्राओ के साथ सेक्स स्कैंडल की जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने पूरे मामले काे दबाने का प्रयास किया। अनुज कुमार सिंह ने मंगलवार काे स्कूल के सभी स्टाॅफ से एक कागज में हस्ताक्षर कराया जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि सभी टीचर्स को इस मामले की जानकरी 6 महीने पहले से थी। कुछ शिक्षकाें ने कागज पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया ताे जबरन दबाव बनाया गया। ऐसे में ना चाहते हुए भी सभी काे कागज पर हस्ताक्षर करना पड़ा लेकिन दबी जुबान से घटना की जानकारी अन्य लाेगाें काे दी गई।

18 महीने से छात्राओ काे कर रहा था परेशान, शादी के बाद कुछ दिनाें के लिए हुआ था शांत

गुमनाम पत्र में कहा गया है कि फरवरी 2024 से आराेपी शिक्षक लगातार अलग-अलग छात्राओ काे टारगेट कर रहा था। छात्राओ काे तरह-तरह का प्रलाेभन देकर पहले प्रेम जाल में फसाता था और फिर उसके साथ गंदी हरकत करता था। कभी किसी काे अपने कमरे में बुलाता था ताे कभी हाेटल चलने की बात कहता था। इंकार करने पर वह वीडियाे काॅल कर न्यूड हाेने के लिए दबाव बनाता था। आराेपी शिक्षक का दिसंबर महीने में शादी हुई जिसके बाद से कुछ दिनाें के लिए वह शांत हाे गया। हालांकि फिर से गंदी हरकत करने लगा जिसके बाद छात्राएं परेशान हाे गई।

छात्राओ का अश्लील वीडियाे रखा है आराेपी शिक्षक, माेबाइल व लैपटाॅप की जांच हाे ताे खुल जाएगा राज

साक्ष्य के ताैर पर आराेपी शिक्षक का छात्रा के साथ किए गए अश्लील बात का स्क्रीन शाॅट भी एक वरीय अधिकारी काे भेजे जाने की बात कही गई है। गुमनाम पत्र में यह भी कहा गया है कि आराेपी शिक्षक कई छात्राओ का न्यूड वीडियाे अपने माेबाइल व लैपटाॅप में रखा है। उसके माेबाइल व लैपटाॅप जप्त कर जांच की जाए ताे छात्राओ के साथ हुए सेक्स स्कैंडल का पूरा राज खुल जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी बाेले – जानकारी मिलने के बाद बनाई गई है जांच कमेटी

जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि छात्राओ के साथ छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ के निर्देश पर एक जांच कमेटी बनाई गई है। गंभीरता से पूरे मामले की जांच हाेगी। शिक्षक अगर दाेषी पाए जाते हैं ताे उनके खिलाफ कठाेर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसे प्रतित हाेता है कि स्कूल प्रबंधन ने इस मामले काे दबाने का प्रयास किया है। अगर ऐसे किया गया है ताे गलत है। कमेटी आज जांच करेगी।

जिला शिक्षा अधीक्षक बाेले – सूचना मिलने के बाद स्कूल काे किया गया है नाेटिस

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि बच्चियाें के साथ छेड़खानी हाेने की जानकारी मिली है। सीआरपी के माध्यम से स्कूल के प्रिसिंपल के माेबाइल पर नाेटिस भेज दिया गया है। आज हार्ड काॅपी भी उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। इस पूरे प्रकरण में आज ही जबाव देने का निर्देश दिया गया है।

आराेपी शिक्षक बाेला – ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, सारी बाते भ्रमक

आराेपी शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा से उनके माेबाइल पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली ताे उसने स्पष्ट कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सारे आराेप बेनुनियाद हैं। सारी बाते भ्रामक है। इसके बाद आराेपी शिक्षक ने फाेन काट दिया।

error: Content is protected !!