97 लाख के इनामी माओवादी नेता रामकुमार उर्फ आरके की मौत

राँची। करीब एक करोड़ के इनामी माओवादी की बीमारी से मौत।बताया जा रहा है कि 97 लाख के इनामी माओवादी रामकुमार उर्फ आरके की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गई। रामकुमार उर्फ आरके का लंबी बीमारी के बाद 58 साल की उम्र में निधन हो गया। उसने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था।

सरकार के साथ शांति वार्ता में माओवादियों का नेतृत्व किया था:

आरके ने साल 2004 में तत्कालीन आंध्र प्रदेश की सरकार के साथ शांति वार्ता में माओवादियों का नेतृत्व किया था और उनके सिर पर 97 लाख रुपये का इनाम था। जानकारी के अनुसार आरके भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआईएम) की केंद्रीय समिति के सदस्य और प्रतिबंधित संगठन की आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति के प्रभारी था। आरके के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई मामले लंबित थे और उन पर 97 लाख रुपये का इनाम था।

गोलीबारी में हो गया था घायल

आरके अक्टूबर 2016 में ओडिशा के मलकानगिरि जिले में पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था। उस मुठभेड़ में 30 माओवादी मारे गए थे और शुरू में उनके लापता होने की सूचना दी गई थी। नागरिक अधिकार समूहों और माओवादियों से सहानुभूति रखने वालों ने आरोप लगाया था कि उसे पुलिस हिरासत में रखा गया था।