महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी,8 लोगों की मौत,दो दर्जन से ज्यादा घायल..

महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली इलाके में भीषण सड़क हादसा हुई है।बताया जाता है कि एक बस खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए।घायलों में कई की स्थिति नाजुक है। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय शुक्रवार देर रात हुआ।हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए. सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।बस पुणे से मुंबई आ रही थी। बस में कुल 40-45 यात्री सवार थे।बताया गया कि ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ।मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपडेट 2:ताजा जानकारी के अनुसार,मृतकों की संख्या 13 हो गई है।