राँची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 साल में 427 अपराधी/उग्रवादी गिरफ्तार

राँची।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस साल 427 अपराधी/उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 13 देसी पिस्टल, 23 देसी कट्टा, दो रिवाल्वर, एक सिक्सर और तीन कार्बाइन बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने 123 जिंदा कारतूस,3 बम और 17 खोखा भी बरामद किए है। उन्होंने बताया कि इस साल 18 लाख 79 हज़ार 620 रुपये भी बरामद किए।वहीं चोरी के 130 दोपहिया वाहनों को भी विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किया गया। तीन चोरी के तीन पहिया वाहन भी बरामद किया गया। वही 46 चार पहिया वाहन व अन्य वाहन की भी ग्रामीण क्षेत्रों से बरामदगी की गई। यह राँची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। नौशाद आलम ने बताया की राँची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न कांडों में 17 मामलों में पुलिस को उपलब्धि मिली। कुल 23 अभियुक्तों को विभिन्न कांडों में गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।