Black Friday:दो शोक समाचार और एक दुर्घटना,पीएम मोदी की माँ हीरा बा और फुटबॉलर पेले का निधन,ऋषभ पंत का एक्सीडेंट…


–शुक्रवार का दिन दुखद खबरों से भरा रहा। जहां ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

–उत्तराखंड में ऋषभ पंत का हरिद्वार में सड़क हादसा हो गया।इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

आज शुक्रवार का दिन है।लेकिन यह शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा सुबह से ही तीन दुखद घटनाएं अबतक सामने आईं। जहां दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले का निधन हो गया। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया।इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हरिद्वार में सड़क हादसा हो गया। इस दौरान वे घायल हो गए हैं

ब्राजील फुटबॉलर पेले का निधन

ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था और वह पिछले कुछ दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे। ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहना गलत नहीं होगा। पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो। पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था। लेकिन शानदार खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था। पेले को ‘ब्लैक पर्ल’, ‘किंग ऑफ फुटबॉल’, ‘किंग पेले’ जैसे कई सारे निकनेम मिले।पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे।

पीएम मोदी की माँ हीरा बा का अहमदाबाद में निधन

पीएम मोदी की माँ हीरा बा ने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली।उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ। हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया। पीएम मोदी ने माँ के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।इससे पहले पीएम मोदी ने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. यह हादसा रुड़की लौटते समय गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई. हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।