राँची के सिटी डीएसपी दीपक कुमार सहित झारखण्ड के 36 पुलिस अफसरों-कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पदक…

राँची।गणतंत्र दिवस पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड पुलिस के 36 अधिकारियों और कर्मचार‍ियों को सम्मानित करेंगी।इन सभी को विभिन्न श्रेणियों में पदक से सम्मानित किया जाएगा।इनमें झारखण्ड पुलिस को 23 वीरता पदक,विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक की घोषणा हुई है।

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए मशहूर झारखण्ड पुलिस के आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर को भी पदक से सम्मानित गया है। जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा और राँची के सिटी डीएसपी दीपक कुमार का भी नाम इसमें शामिल है।

 

जानें किन्हें मिला है पुलिस वीरता पदक

आइपीएस-ऋषभ झा
एएसपी- बृजेंद्र कुमार मिश्रा
एएसपी-अनुराग राज
डीएसपी-दीपक कुमार (सिटी डीएसपी,राँची)
डीएसपी-ओम प्रकाश तिवारी
इंस्पेक्टर-दिग्विजय सिंह
एसआई-रौशन सिंह
आरक्षी-अनूप लकड़ा
इंस्पेक्टर-राजीव कुमार
आरक्षी- कृष्णा उरांव
आरक्षी-विनय टेटे
एसआई- विक्रांत कुमार
हवलदार-फबीअनुस तिर्की
हवलदार-नारायण मांझी
हवलदार-अमित कुमार
आरक्षी-अनिल उरांव
आरक्षी-बाबूराम बस्की
एसआई-सदानंद सिंह
आरक्षी-याकूब सुरीन
आरक्षी-रंजीत कुमार
आरक्षी-असगर अली
आरक्षी-सेख सिकंदर

इन्हें मिला विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

इंस्पेक्टर-अमीर तांती

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

आईपीएस-एवी होमकर
डीएसपी-परवेज आलम
हवलदार-संतोष कुमार
हवलदार-अनिल दास
हवलदार-जीवन ज्योतिष तिर्की
हवलदार-राम बहादुर
एएसआई-तरामनी टेटे
हवलदार- ₹सिल्वेस्टर केरकेट्टा
हवलदार-चंद्रकांत महतो
एएसआई-भीम लाल महतो
एएसआई-एतवा उरांव
आरक्षी-कविता विवेक

 

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए झारखण्ड से कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। जिसमें राँची के वर्तमान सिटी डीएसपी(तत्कालीन एसडीपीओ बसिया, गुमला ) दीपक कुमार भी शामिल हैं।

बता दें गुमला जिले की घटना वर्ष 2019 तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अश्विनी सिन्हा भा पु से के कार्यकाल में गुमला जिला के कामडारा थानांतर्गत टुरुन्डु ग्राम के पास स्थित जंगल मे हुई थी, जिसमे गुमला पुलिस, खूंटी पुलिस और कोबरा 209 की संयुक्त टीम और PLFI नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से हुई भारी गोलीबारी में PLFI के 2nd in Command रनिया थाना, खूंटी के गुज्जु गोप (10 लाख के इनामी), एवं PLFI के सक्रिय सदस्य कुरकुरा थाना के विष्णु सिंह और महबुआँग थाना सिमडेगा के समीर कंडुलना मारे गए। इस मुठभेड़ में शामिल PLFI संगठन के प्रमुख सदस्य 10 लाख के इनामी संतोष यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार गया था। इस मुठभेड़ में PLFI उग्रवादियों से 02 AK-47 सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था। मुठभेड़ से PLFI संगठन को भारी नुकसान हुआ और गुमला जिले से संगठन की जड़े उखड़ गई थी।

इस मुठभेड़ में गुमला जिला का नेतृत्व तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया दीपक कुमार ने किया था।साथ मे अंगरक्षक याकूब सुरीन और अशोक कुमार तथा कुरकुरा थाना प्रभारी सदानंद सिंह भी शामिल थे। शामिल उक्त चारों के साथ ही तत्कालीन तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषव झा और एएसपी (Ops) अनुराग राज को भी इस वर्ष राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।