पलामू:भीषण सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 6 लोगों की हालत गंभीर,रिम्स रेफर,सभी बोलेरो से छेका कर लौट रहे थे….

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है।बोलेरो और चेचिस ट्रक में भीषण टक्कर हुई है।जिसमे बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई है।जबकि आधा दर्जन लोग घायल है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग छेका समारोह से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में सतबरवा थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर बोलेरो और चेचिस ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।जिसमें बोलेरो सवार दो बच्चे की मौत हो गई।जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल है।इधर सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से मेदनीनगर एमएनसीएस भेजा गया।जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को रिम्स रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि सभी मृतक और घायल गुमला के रहने वाले हैं।सभी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से छेका शामिल हो कर वापस गुमला लौट रहे थे, इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हुए हैं।