Ranchi:बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी है,डायन बिसाही के शक में हत्या की आशंका…

राँची।जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सौदाग में डायन बिसाही के शक में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला धारदार हथियार से मारकर शनिवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का नाम फुलमनी लिंडा (65) है। मृतक सौदाग की ही रहने वाली थी। शनिवार की दोपहर में उसकी हत्या दउली से गला काट कर दी गई। घटना के बाद मृतक के बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। तुपुदाना ओपी में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

3.30 बजे मिली परिजनों को सूचना

बेटे ने बताया कि 3.30 बजे हत्या की सूचना तब मिली जब शव को स्थानीय लोगो ने देखा। सूचना पाकर तुपुदाना ओपी थाना प्रभारी मीरा सिंह दलबल के साथ वहां पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। हालांकि हत्या किसने की और क्यों की अभी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। स्थानीय लोगो ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला का हत्या डायन बिसाही के शक में किसी ने की है। महिला अपने 68 साल के पति पुसा लिंडा के साथ सौदाग में रहती थी। खेतों में काम कर किसी तरह बुजुर्ग दंपत्ति अपना गुजारा करते थे। घटना स्थल से पुलिस को अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं मिला है।