15 लाख इनामी नक्सली विनय यादव उर्फ मुराद यादव बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार

राँची।भाकपा माओवादी संगठन का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद गिरफ्तार हुआ है।विनय यादव पर झारखण्ड की सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है विनय यादव बिहार के औरंगाबाद के इलाके से गिरफ्तार हुआ है। झारखण्ड और बिहार की पुलिस विनय यादव से पूछताछ कर रही है।विनय यादव झारखण्ड- बिहार सीमा पर माओवादियों के बड़े कमांडर में से एक है. विनय यादव पर झारखण्ड और बिहार में 50 से भी अधिक नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।