झारखण्ड पुलिस का गौरव: 28 अधिकारियों व कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, विशेष अभियानों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
राँची। झारखण्ड पुलिस के लिए एक अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ के लिए किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इन सभी पुलिसकर्मियों को ‘विशेष अभियान’ (स्पेशल ऑपरेशन) श्रेणी में इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।
चयनित किए गए इन साहसी कर्मियों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर अभियानों को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाने वाले वीर जवान तक शामिल हैं, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
छह महीने के जोखिम भरे अभियानों में दिखाया असाधारण पराक्रम
केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक, इन सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच राज्य के विभिन्न अतिसंवेदनशील और चुनौतीपूर्ण इलाकों में विशेष अभियानों की कमान संभाली थी। इन छह महीनों के दौरान उन्होंने भारी जोखिमों के बीच अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभियानों को सफल बनाया। झारखण्ड पुलिस के लिए यह राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि है।
सम्मानित होने वाले सभी 28 अधिकारियों और कर्मियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
आनुप बिरथरे (पद: आईजी)
इंद्रजीत महथा (पद: डीआईजी)
मिथिलेश कुमार (पद: डीसी)
ज्ञान रंजन (पद: डीएसपी)
चन्दन कुमार (पद: डीएसपी)
रमेश मुर्मू (पद: इंस्पेक्टर)
अमित रोशन कुल्लू (पद: इंस्पेक्टर)
मनोरंजन प्रसाद सिंह (पद: इंस्पेक्टर)
अमृत केरकेट्टा (पद: एसआई)
संदीप तिर्की (पद: एसआई)
प्रभात कुमार महतो (पद: एसआई)
गौतम राणा (पद: एसआई)
दीनबंधु हंसदा (पद: एसआई)
लोहरा मुंडा (पद: एएसआई)
माधव लाल टोप्पो (पद: एएसआई)
जलइन्द्र साहू (पद: हवलदार 386)
ऋषि रंजन (पद: सीटी 2729)
शिव कुमार महतो (पद: सीटी 828)
फिरदौस अंसारी (पद: सीटी 1013)
जयदीप लाकड़ा (पद: एसडीपीओ)
प्रदीप कुमार (पद: डीएसपी)
आकाश कुमार (पद: एसआई)
पवन कुमार चौधरी (पद: एसआई)
सैनिक समद (पद: एसआई)
आमित कुमार पासवान (पद: एसआई)
रोहित कुमार-1 (पद: एसआई)
राजकुमार महतो (पद: सीटी 165)
मंगल सिंह हेम्ब्रम (पद: सीटी 437)

