Ranchi:प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का मामला !सुखदेव नगर थाने में लिखित शिकायत….

राँची। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सुखदेव नगर थाने में शनिवार को पहुंचा। आधा दर्जन महिलाओं को पकड़ थाने लाया गया। उनपर आरोप है कि उनके द्वारा खादगढ़ा सब्जी मंडी में आने वाली महिलाओं को धर्म परिवर्तन का प्रलोभन दिया जा रहा था। इस संबंध में केशव नगर पहाड़ी मंदिर क्षेत्र निवासी पूनम सिंह ने सुखदेव नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज लिखित शिकायत में बताया गया है कि इन महिलाओं द्वारा विगत सात आठ दिनों से धर्म परिवर्तन के लिए खादगढ़ा सब्जी मंडी में दबाव आने वाले लोगो के बीच दबाव बनाया जा रहा था। जिन पांच महिलाओं को पकड़ थाने लाया गया था वे बेड़ो,तिरिल, लोवाडीह, मनोहरपुर और नामकुम सामलौंग की रहने वाली है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत ली और कहा कि मामले की जांच की जाएगी।