Ranchi:धुर्वा डैम से अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है। यह मामला जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम का है।जहां रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोग धुर्वा डैम किनारे गए थे।जहां पर पानी में तैरते हुए एक शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।महिला की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है, या महिला ने आत्महत्या की है पुलिस की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।महिला के शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट में है।