पाकुड़:जंगल से महिला का शव बरामद,पत्थर से कूचकर हत्या की गई है,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका !

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के दोहारी पहाड़ गांव में शनिवार को एक महिला का शव बरमाद किया गया।आशंका जताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या शुक्रवार की रात की गई हो। महिला की उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है। पत्थर से कूचकर कर हत्या की गई। पुलिस ने डोहरीपहाड़ के जंगल से शनिवार की सुबह महिला का शव बरामद किया। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हाथीगढ़ डोहरीपहाड़ ग्रामीण सड़क से कुछ दूर जंगल में महिला का शव बरामद किया गया। शनिवार सुबह मवेशी चराने जा रहे कुछ चरवाहा और ग्रामीणों ने जंगल में शव को देखा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जांच के क्रम में पुलिस को महिला के शव के कुछ दूरी पर एक झोला और चुड़ी का टुकड़ा मिला।महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना की सूचना मिलते ही डोहरीपहाड़ गांव पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने बताया डोहरीपहाड़ गांव के समीप जंगल (डुंगरी) से एक महिला की शव बरामद किया गया है। किसी नुकीले पत्थर से वार कर महिला की हत्या की गई है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद नहीं हुआ है। महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। बहुत जल्द ही महिला की पहचान कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।