कब्रिस्तान में महिला पुरुष पकड़ाया,जादू टोना करने का आरोप,लोगों ने पकड़कर दोनों को पुलिस को सौंपा,मामले की छानबीन जारी है

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाने के जोगो गांव में रविवार की देर शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक महिला और एक पुरूष को गांव के कब्रिस्तान से कब्र की खुदाई करते पकड़ा। बाद में केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने पकड़े गए दोनों आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।दोनों कब्रिस्तान में किसलिए पहुँचा था पुलिस जांच में जुटी है।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ी गई महिला केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम सलगा की है, वहीं दूसरा व्यक्ति महिला का साथी सिमरिया थाना क्षेत्र के डांडी एंदला गांव के रूप में पहचान किया गया है। दोनों से पूछताछ किए जाने पर दोनों ने जोको गांव के कब्रिस्तान से तीन कब्र में जादू टोना को लेकर कुछ विशेष सामग्री डालने की बात कुबूल किया है।जबकि मुस्लिम समुदाय ने रविवार को दफन किया गया एक 17 वर्ष के लड़के का किडनी आदि निकाल लेने का आरोप लगाया है।खबर के अनुसार, रविवार को जोको गांव निवासी नबी अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र कलीमुल्ला अंसारी की मौत अचानक हो गई। उसे रविवार को दिन में करीब दो बजे दफन कर दिया गया। शाम होते ही मृतक के परिजन कब्र पर अगरबत्ती आदि जलाने के लिए पहुंचे थे तो दोनों को कब्र की खुदाई करते पकड़ लिया और थाना प्रभारी को सौंप कर उचित कारवाई करने की मांग की। इधर गांव में दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द वातावरण में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को उचित कारवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।