दुमका:सड़क जाम क्लियर कराते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला,सब-इंस्पेक्टर की मौत,एक जवान घायल…
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की सड़क हादसे में बुधवार की देर रात दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दो गिट्टी लदे ट्रकों की आपसी टक्कर में घायल चालक और सह चालक समेत चार लोगों को शिकारीपाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमन्त भगत सड़क जाम को क्लियर कराने दोबारा मौके पर लौटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर है।

इस घटना में एक जवान देवकी प्रजापति घायल हैं जिसका इलाज दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है। स्कार्पियो ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को कुचला है।
आज शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जायेगी।उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

