दो बच्चों की माँ के साथ दुष्कर्म, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा…
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। गुरुवार रात नावाडीह गांव के मिराज अंसारी ने महिला के घर में घुसकर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मिराज अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित महिला के बयान पर करमाटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।आदिवासी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात तकरीबन 10 बजे नावाडीह गांव का रहने वाला मिराज अंसारी उसके घर में घुस गया। मिराज ने आदिवासी महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने जब शोर मचाया तो काफी संख्या में गांव में लोग मौके पर जुट गए और दुष्कर्मी को धर दबोचा। घटना के बाद आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही धीरे-धीरे आसपास के लोगाें की मौके पर भीड़ जुटने लगी और सूचना पर पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंची पुलिस ने आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जामताड़ा कोर्ट भेज दिया।
मौके पर करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, थाने के एसआई विकास कुमार तिवारी, जामताड़ा महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे।
पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए मिराज अंसारी को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पीड़ित महिला के बयान पर करमाटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

