Ranchi:जुआ अड्डा पर छापा,18 जुआड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा..करीब साढ़े तीन लाख कैश सहित अन्य समान बरामद..
राँची।राँची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 3,43,835 रुपये, 14 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। गुरुवार की रात में एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व एक टीम गठित किया गया।टीम में अरगोड़ा,सुखदेवनगर, हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना प्रभारी को शामिल किया गया।उसके बाद पुलिस टीम के द्वारा सुखदेवनगर और अरगोड़ा थाना के सीमा आनंदपुरी चौक के पास राजकुमार साव के किराये के मकान से जुआ खेलते हुए 18 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
इनकी हुई हैं गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
गिरफ्तार लोगों में करण मेहता, पिन्टु पासवान, विकास यादव उर्फ मोथा, रितिक यादव, बालेश्वर मेहता, दीपक कुमार सोनी और अन्य 12 लोग शामिल हैं। सभी गिरफ्तार लोग सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 3,43,835 रुपये, 14 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और एक स्कूटी बरामद की गई है। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DQ-9573 है।पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

