राजधानी राँची से दो शूटर गिरफ्तार,एक यूपी और दूसरा बिहार का है,दोनों शूटर की गिरफ्तारी बंगाल पुलिस ने बर्द्धमान में हुए राजू झा हत्याकांड मामले में की है..

राँची।राजधानी राँची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से बंगाल पुलिस ने राँची पुलिस की सहायता से दो शूटर को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार दोनो शूटर बाहर का है और राँची छुपकर रह रहा था।बताया जाता है कि एक यूपी के बनारस इलाके का है और उसका नाम इंद्रजीत गिरी है।वहीं दूसरा बिहार के गया इलाके के लालबाबू कुमार है।दोनों की उम्र करीब 25 से 26 साल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक,आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के कोयला कारोबारी सह व्यवसायी व भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की बंगाल में बर्द्धमान जिले के शक्तिगढ़ में बीते 1 अप्रैल (शनिवार) की रात गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोली लगने के बाद भाजपा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजू को पांच गोली लगी, जबकि उसके एक साथी ब्रथिन मुखर्जी को गोली लगी थी। घटना के बाद, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी।जांच में ठीक एक महीने बाद बंगाल पुलिस को अपराधियों का लोकेशन राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा मिला।सोमवार की देर रात बंगाल पुलिस राँची पहुँची और राँची पुलिस की सहायता से दोनों अपराधी को दबोचा।पुलिस रात में ही दोनों को लेकर चली गई।बताया जाता है गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है।

इधर राँची पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के ठिकानों पर मंगलवार की सुबह फिर छापेमारी की है।पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की है।कब से राँची में रह रहा था और कौन कौन साथ में था या नहीं,पूरी जानकारी पुलिस ने जुटाया।पुलिस ये भी पता लगा रही है।राँची इलाके में इन अपराधियों को किसने मकान दिलवाया था।सारी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है।फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

क्या है घटना:
मृतक राजू झा का दुर्गापुर में होटल के अलावा कई व्यवसाय है। वह 1 अप्रैल की संध्या करीब छह बजे अपने दो साथियों के साथ सफेद फोर्च्यूनर गाड़ी से कोलकाता के लिए निकला था। शक्तिगढ़ में आदि लेंगला पैलेस के दुकान के सामने उसकी गाड़ी रूकी एवं चालक एवं एक अन्य साथी उतरकर मुढ़ी खा रहे थे। उसी समय पीछे से एक नीले रंग की गाड़ी वहां पहुंची एवं एक युवक गाड़ी से उतरकर राजू के गाड़ी के करीब पहुंचा एवं राजू को गोलियों से छलनी कर दिया। राजू चालक के बाएं सीट पर बैठा था।वहीं, गोलीकांड देखकर ब्रथिन गाड़ी से उतरने का कोशिश किया, उसी समय उसे भी गोली मार दी, उसके दाएं हाथ में एक गोली लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस की भीड़ उमड़ गई। सूचना पाकर बर्द्धमान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय, डीएसपी राकेश कुमार चौधरी समेत पुलिस की टीम पहुंची।स्थानीय लोगों का कहना था कि गाड़ी में चार लोग थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अनुमान किया जा रहा है कि व्यवसायिक शत्रुता के कारण उसकी हत्या की गई थी।मालूम हो कि राजू झा पर आसनसोल-दुर्गापुर के अलावा बांकुड़ा के थानों में भी कोयला तस्करी का कई मामला दर्ज था।