दो दिन में दो सेक्स रैकेट का खुलासा,7 लड़कियां सहित 17 लोग धराया…

वाराणसी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सेक्स रैकेट ​​​​​​ में वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश की 4 लड़कियां और बाकी 4 लड़के भी पकड़े गए हैं। इन्हें आपत्तिजनक हालत में पुलिस ले अरेस्ट किया गया है। वहीं, इस पूरे रैकेट का संचालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।महमूरगंज चौकी अंतर्गत नेवादा के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में पुलिस द्वारा एक मकान में यह रेड की गई है। विश्वनाथ पुरी के लोकल लोगों की गोपनीय सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने यह रेड डाली है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भेलूपुर थाना के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने कहा कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इंक्वायरी का काम पूरा करके इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेंट रूम पर आती थीं लड़कियां

स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने यहां पर रेंट पर ले रखा है। उस फ्लैट में बहुत सी लड़कियां आती रहती हैं। यह सब देख कॉलोनी वालों को कुछ संदेह हुआ। इसी के चलते पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस को मौके से शराब और सिगरेट के अलावा आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं हैं।

गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी यूपी के ही हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं-

निराला नगर का राहुल जायसवाल, चितईपुर का शिवचरण केसरी, अंबेडकर नगर जिले का तजेंद्र सिंह और जौनपुर के लाइन बाजार का कौलजीत सिंह। 4 लड़कियों में दो सगी बहने कोलकाता की निवासी हैं। एक लड़की सोनभद्र दूसरी छत्तीसगढ़ की है।

इधर एक दिन पहले रविवार को भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।जिसमें 3 लड़कियां समेत 9 लोग को पकड़ा था।

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पर बिल्डिंग मैटेरियल फैक्ट्री से 9 लोगों को आपत्तिजनक हालत में लोहता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें 3 लड़कियां और 6 लड़के हैं। जबकि 3 आरोपियों की तलाश जारी है।लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि अब इन पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहता थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पाकर लोहता पुलिस ने रेड मारी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

24 घंटे में सेक्स रैकेट का दो अड्डो पर छापेमारी से इलाके में हड़कम्प मचा है। रविवार की रात भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी के किराए के मकान में रेड मारकर 4 लड़कों और 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवई की जा रही है। वहीं, सेक्स रैकेट संचालक की तलाश की जा रही है।वहीं दूसरी ओर सोमवार को एक ओर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।
साभार: