जमशेदपुर:चाकुलिया आभूषण लूटकांड के 2 लुटेरे गिरफ्तार,पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार, लगभग डेढ़ करोड़ की हुई थी लूट

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर पुलिस ने चाकुलिया में आभूषण कारोबारी के घर लूटकांड का खुलासा 48 घंटे के अंदर कर लिया है।मामले में ग्रामीण एसपी ने बताया कि एक किलो से अधिक वजन के आभूषण के साथ दो लुटेरों को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि जमशेदपुर के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 30 जून की रात अपराधियों ने आभूषण कारोबारी 70 वर्षीय अरुण कुमार नंदी के घर में घुसकर हथियार और चाकू का भय दिखाकर करीब 1.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और 1 लाख 55 हजार नकद रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसाइयों में काफी रोष था, वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।इधर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में टीम बनाकर गहन करवाई की। इसी दौरान गठित छापेमारी टीम ने पश्चिम बंगाल के जोगबनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ा बेनाशोल गांव में छापेमारी की और मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन संदिग्धों में से दो को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों में चांडिल निवासी मो. रफीक और जमशेदपुर का बागबेड़ा निवासी निरंजन गोड़ शामिल है।जबकि उनका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा।मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि लूट के कुल 1340.720 ग्राम वजन के सोने के आभूषण एक थैले में बरामद किए गए हैं।आभूषणों में लेडीज अंगूठी, इयररिंग्स, मंगलसूत्र, लॉकेट, चैन, टर्किश अंगूठी, बेबी रिंग, मांग टीका, झुमका और जेंट्स रिंग आदि शामिल हैं।ग्रामीण एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ये अपराधी झारखण्ड से सटे बंगाल के इलाके में पनाह लेते थे। इनके द्वारा पूर्व मे भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।इनका एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!